राज्य सरकार के दो वर्ष: रामड़ा पहुँचा विकास रथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विकास रथ शनिवार को पूगल के रामड़ा पहुंचा। जहां प्रशासक छोटूराम मेघवाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी विजय सिंह प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी कपिल देदड़ सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से रथ का स्वागत किया। इसके साथ रहे कर्मियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। राज्य सरकार के 2 वर्ष के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से जानकारी दी। आमजन ने शिकायत पेटिका में सुझाव दिए गए। इस दौरान प्रचार साहित्य वितरित किया गया। ग्रामीणों ने राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और इन्हें आमजन के लिए हितकारी बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!