बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर बीकानेर आएंगे।
वे मंगलवार सायं 4.55 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यपाल बुधवार प्रातः 10.50 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचकर जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।