पाइप बदलते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से किसान की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। लालमदेसर मगरा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में काम करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना देशनोक थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इस संबध में मृतक के भाई मोहनलाल नें मर्ग दर्ज करवाई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे लालमदेसर मगरा निवासी सहीराम (38) पुत्र रामचन्द्र जाट अपने खेत में पाइप बदल रहा था। इसी दौरान पाइप अचानक पास लगे बिजली के पोल से टच हो गया, जिससे तेज करंट फैल गया और सहीराम इसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही सहीराम मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण तुरंत खेत की ओर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर देशनोक पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस नें शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!