कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदो को किया गया गर्म कपड़ों का वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): कृष्णा चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आधी रात मे सड़क और फुटपाथों पर सो रहे जरूरतमंदों को गरम बिस्तर और कपड़े बांटे गए। इस नेक कार्य के लिए संस्था के सदस्यगणो में राजेश वाशिष्ठ, सुनील चन्द्र माथुर, डॉ.शिखा गर्ग, लोकेश सोनी और अन्नपूर्णा सोनी रात्रि करीब 9.30 बजे से लेकर 1 बजे तक जयपुर शहर के अलग अलग क्षेत्र मे जाकर गर्म कंबल, रजाई, स्वेटर, बच्चों को गरम कपड़े वितरित करके आये। सभी सदस्यगण ने बहुत उत्साहवर्धन के साथ इस कार्य को किया। लगभग 100 से 110 कंबल और रज़ाई रात्रि समय मे सोते हुए जरूरतमंदों को दिए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!