बार चुनाव मे निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट केलाश सारस्वत ने ललित कुमार मारू को किया विजयी घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): श्रीडूंगरगढ़ बार संघ में अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ललित मारू 47 वोट से विजयी हुए। कुल 109 वोट में से ललित मारू को 78 मत और गणेशाराम मेघवाल को 31 वोट मिले। जीतते ही साथी अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार मारू को बधाई दी और माला पहनाई।कोर्ट परिसर में सुबह से ही चहल-पहल नजर आई तो बीते गुरुवार को भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट ललित कुमार मारू और एडवोकेट गणेशाराम मेघवाल मतदाताओं से निरन्तर सम्पर्क करते नजर आए। आज सुबह कोर्ट परिसर में 11 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1.20 बजे तक 58 मतदान मतपेटी में डाले गए। शाम 4 बजे तक 109 मत मतपेटी में डाले गए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट कैलाश सारस्वत और सह निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राधेश्याम दर्जी व एडवोकेट सुखदेव व्यास सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कटिबद्ध रहे। गौरतलब है कि अध्यक्ष द्वारा पूरी कार्यकारिणी का आगे गठन किया जाएगा। सचिव पद के लिए जो चुनाव होने थे, उसमें एडवोकेट जेपी मीणा को 9 दिसम्बर को ही निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया था।
मतदान शाम 4बजे तक चला जिसमें 109 मतदाताओ ने मतदान किया। सभी ने खुशी का इजहार किया। मारू निवास पहुंचने पर परिवार के भगवान राम पवन कुमार राजकुमार व फूसाराम सुथार व अन्य जनों ने स्वागत सत्कार किया तथा बार के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!