जयपुर: मालवीय नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हितेष आडवाणी ने कांग्रेस सह प्रभारी राजस्थान पूनम पासवान और मालवीय नगर प्रभारी हेमंत यादव से मुलाकात की। खासा कोठी में हुई मुलाकात के दौरान आडवाणी ने पासवान से संगठन की गतिविधियों, एसआईआर और वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर चर्चा की। आडवाणी ने पासवान को बताया कि किस तरह एसआईआर कार्यक्रम में कांग्रेस मतदाताओं के नाम काटे जा रहे है। कागजों में कमी, घर में नहीं मिलने और फॉर्म नहीं भरने के बहाने उन्हें सूची में से हटाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेसजनों की ओर से इसको लेकर की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी दी। आडवाणी ने 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ के मुद्दे पर होने वाली रैली को लेकर की जा रही तैयारी की भी जानकारी दी।
3/related/default