गर्भवती व धात्री महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग चलाएगा पिंक पखवाड़ा

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गर्भवती तथा धात्री महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग 1 से 15 दिसंबर तक विशेष पिंक पखवाड़े का आयोजन करेगा। इस दौरान मिशन मोड पर फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज इंजेक्शन का उपयोग एनीमिक महिलाओं के लिए किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने बताया कि पहले से प्रचलित आईएफए यानी कि आयरन की गोलियां द्वारा बहुत धीरे परिणाम प्राप्त होता है। कई महिलाओं को मतली, कब्ज, पेट खराब व अवशोषण की कमी जैसी समस्याओं के चलते इसका ज्यादा लाभ भी नहीं हो पाता। ऐसे में फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज इंजेक्शन द्वारा डेढ से दो माह में ही तीन से चार ग्राम हीमोग्लोबिन बढ़ाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आरसीएचओ डॉ.दयानंद सिंह एफसीएम इंजेक्शन की डोज गणना हेतु गंजोनी सूत्र के बारे में बताते हुए स्पष्ट किया कि एक सप्ताह में किसी भी गर्भवती को 1000 मिलीग्राम से अधिक डोज नहीं दी जाए और पूरे गर्भावस्था काल में 1500 मिलीग्राम की अधिकतम सीमा में ही एफसीएम दिया जाए। आरसीएचओ डॉ.दयानंद सिंह ने बताया कि पिंक पखवाड़ा अभियान को पूरी क्षमता के साथ मनाने और आधिकाधिक गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पिंक पखवाड़ा अभियान मध्यम से गंभीर एनीमिया यानी कि 5 से 9 ग्राम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवतियों तथा धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बाॅक्सीमाल्टोज दिया जाएगा। अभियान के दौरान आशा सहयोगिनी एएनएम एक्टिव मोड पर ऐसी महिलाओं की सूची तैयार करेगी और इन्हें अस्पताल लेकर आएंगी। इस इंजेक्शन का उपयोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा इससे उच्चतर संस्थान पर चिकित्सक की देखरेख में ही किया जाएगा। 

*क्या है एफसीएम*

आरसीएचओ डॉ.दयानंद सिंह ने बताया कि फेरिक कार्बाॅक्सी माल्टोज इंजेक्शन हीमोग्लोबिन स्तर को तेजी से बढ़ाने में बेहद कारगर इंजेक्शन है। इसका उपयोग इंट्रावेनस यानी अतःशिरा में ड्रिप द्वारा किया जाता है। इसे अस्पताल में भर्ती के बिना डे केयर में 15 मिनट में लगा दिया जाता है। एक बार एफसीएम की एक डोज से डेढ से दो माह में तीन से चार मिलीग्राम तक हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है।

*विश्व एड्स दिवस पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम*

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी सीएमएचओ एवं नोडल अधिकारी डॉ.भंवर लाल सर्वा ने बताया कि बीडीके अस्पताल, जिला अस्पताल नवलगढ़, उप जिला अस्पताल खेतड़ी, मलसीसर चिड़ावा सहित विभिन्न सीएचसी, पीएचसी स्तर पर एच आई वी रोकथाम और बचाव के बारे में जागरूकता कार्यशाला, संगोष्ठी रैली आदि का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को एचआईवी के फैलने के कारणों के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी। जिला अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र तक एचआईवी जांच उपलब्ध है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!