निवाई (लालचंद सैनी): क्षेत्र में कृषि भूमि पर बिना भू रूपांतरण के विकसित की जा रही दर्जनों अवैध कॉलोनियों पर शीघ्र ही कार्यवाही का पीला पंजा चलेगा। इसके साथ ही भूमाफियाओं के खिलाफ एफआरआई भी दर्ज करवाई जाएगी। लोगों ने भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का ज्ञापन तहसीलदार को भी सोपा है। ज्ञापन में बताया गया कि खसरा नंबर 4538/1 सिवाय चक भूमि है, जिस पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही है। इसमें मुख्य बात यह है कि निजी भूमि की लड़ाई तो खातेदार स्वयं लड़ लेता है लेकिन सरकारी भूमि को क्या राजस्व विभाग भूमाफियाओं से मुक्त करवा पाएगा। यदि इन अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ राजनेताओं के चरित्र पर भी सवाल उठना लाजमी है। वैसे तो प्रशासन अब इन कॉलोनियों को नहीं बक्सेगा क्योंकि उनके ऊपर भी पद का दुरुपयोग सहित कई तरह के कानून लागू होते हैं। बुधवार को भी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का सर्वे करते हुए कर्मचारी देखे गए। कर्मचारी तो सर्वे करके अधिकारियों को बता देते हैं लेकिन कार्यवाही की जिम्मेदारी अधिकारियों की बनती है। अधिकारियों की कछुआ चाल वाली कार्यवाही के कारण ही क्षेत्र में भूमाफिया कुकुरमुत्ते की तरह फल फूल रहे हैं। भूखंडों की बिक्री के लिए सोशल मीडिया पर इन अवैध कॉलोनियों के मानचित्र बेखौफ वायरल किए जा रहे हैं। इनका कहना है तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि दशहरा मैदान के पास, खणदेवत रोड, शिवाजी कॉलोनी गली नंबर 5, जयपुर टोंक हाईवे के पास सहित अन्य कॉलोनियों के लिए 90 ए की कार्यवाही का नोटिस दिया गया है, शीघ्र ही इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
बिना 90बी के कृषि भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर चलेगा पीला पंजा: उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा
By -
December 03, 2025
0
Tags: