बगड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ घनश्याम दास आनंदीलाल रुंगटा सीनियर सेकंडरी विद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं का जेईटी परीक्षा में सफलता हासिल की। व्याख्याता शीशराम महला एवं राजेश सैनी ने बताया, जिसमें जयवीर सिंह, महिमा शेखावत, हंसिका, पूर्वा, खुशी व अनुष्का ने पहले प्रयास में यह असाधारण उपलब्धि हासिल की है। इसको लेकर विधालय में उत्सव का माहौल है। इस उत्सव के माहौल में दलीप सिंह, लीलाधर विश्नोलिया, राजेश सैनी, शीशराम महला ने मिठाई एवं माला अर्पण कर सभी का स्वागत किया। डॉक्टर रमाकांत शर्मा ने संबंधित अध्यापकों को एवं छात्राओं को धन्यवाद दिया।
जेईटी परीक्षा 2025 में एग्रीकल्चर फाउंडेशन के 7 विद्यार्थियों का प्रथम प्रयास में चयन
By -
December 03, 2025
0
Tags: