राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में हुआ 500 कंबलों का वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ धर्मदास जी तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मुंबई प्रवासी श्रीमती उमा तुलस्यान एवं शशिकांत परमानंद तुलस्यान के सौजन्य से राणी सती रोड तुलस्यान बंसल सेवा सदन में 500 कंबलों का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के आशीष तुलस्यान एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि कंबल वितरण के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के जरूरतमंदों को कूपन ​दिए गए, जिसके अनुसार कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भाम्बू, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी उमेश जालान, धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीमोहन तुलस्यान, अग्रवाल समाज झुंझुनू अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला, मंत्री अजीत राणासरिया, उपमंत्री रवि गुप्ता एवं उपाध्यक्ष संदीप गोयल की गरिमामयी उपस्थित रही, जिनका दुपट्टा ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। विदित है कि दानदाता शशिकांत परमानन्द तुलस्यान, झुंझुनू अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष आशीष तुलस्यान के पिता मोहन तुलस्यान के अनुज हैं, जो कि भारत के सबसे प्रमुख और सम्मानित निवेश सलाहकारों में से एक है। आप लंबी अवधि में कई गुना लाभ देने वाले शेयर्स की पहचान करने की अपनी अद्भुत क्षमता के लिए जाने जाते हैं। आपका झुंझुनू से विशेष लगाव है। सामाजिक सरोकारो में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन भी आप भली भांति कर रहे हैं। जिले की गोशालाओं में भी आपका अनुकरणीय योगदान है। वर्तमान में आप तुलस्यान बंसल सेवा सदन में भी सहयोगी बने है। इस अवसर पर धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के राजकुमार तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, उत्तम तुलस्यान, आशीष तुलस्यान, श्री श्याम आशिर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों में अशोक तुलस्यान, अशोक तुलस्यान रुपावाले, सुभाष तुलस्यान, महेंद्र तुलस्यान, दुर्गादत्त तुलस्यान, सुनील खेतान, नीरज टीबडा, कमल टीबडा, भवानी शंकर जगनानी, दीपक केडिया, प्रदीप अग्रवाल, चंद्रकांत बंका, सीए जिम्मी मोदी, अनिल खंडेलिया, रघुनाथ पोद्दार, राहुल अग्रवाल, पुनीत क्यामसरिया, दिनेश ढढारिया, निर्मला ढढारिया, शिवरतन पंसारी, शिवचरण पुरोहित, श्याम जी टमकोरिया, अनिल भोड़की वाला, संगीता भोडकी वाला, सपना राणासरिया, भावना शर्मा, पारुल अग्रवाल, अनिता सैनी, नारायण जालान, अशोक केडिया, अनिल केजरीवाल, श्यामसुंदर गोयनका, सुरेंद्र अग्रवाल, नवीन केजडीवाल, सुभाष हंसासरिया, बालकिशन केडिया, विवेक शर्मा, अभिषेक मुरारका, अशोक मोदी, नरेश परसरामपुरिया, मनीष बगड़िया, अंकित चुड़ैलैवाला, नवीन गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, सुषमा खेतान, प्रियंका तुलस्यान, राधिका तुलस्यान, शिवचरण हलवाई, तरुण तुलस्यान, अक्षिता तुलस्यान, स्नेहा तुलस्यान, खुशी तुलस्यान सहित अन्य जन उपस्थित थे। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.तुलस्यान ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय भामाशाहों की मदद से पिछले छह सालों से हजारों कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इस बार भी 'कोई ठिठुरे नहीं' अभियान के तहत पांच हजार कंबलों का 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा साथ लगते इलाकों की विभिन्न कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को चिह्नित करके कंबलों का वितरण किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!