हत्या और लूट के 16 मामलों वाले 5 शातिर अपराधी धारदार हथियारों सहित कोटगेट पुलिस के हत्थे चढ़े

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। पुलिस थाना कोटगेट ने गंभीर अपराधों में वांछित आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। कोटगेट पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास, लूट सहित अन्य संगीन मामलों में वांछित 5 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों से दो धारदार हथियार भी बरामद किए हैं, जिन पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह के निर्देशन एवं सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में वांछित जावेद उर्फ मछली पुत्र कालू, उम्र 19 वर्ष, निवासी पठानों का मोहल्ला फड़ बाजार, माजिद पुत्र निसार, उम्र 22 वर्ष, निवासी चुने भट्टे के पास चौखुटी तथा आजाद उर्फ कलवा पुत्र कायम, उम्र 21 वर्ष, निवासी मधवालों का मोहल्ला, हुसैनी मस्जिद के पीछे चौखुंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी हत्या के प्रयास, लूट और गंभीर प्रकृति के मामलों में पूर्व से लिप्त रहे हैं और थाना कोटगेट की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल थे।
इन्हीं आरोपियों के साथियों समीर खान उर्फ शेरु पुत्र राजू खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी हुसैनी मस्जिद के पास चौखुटी फाटक तथा कार्तिक मेहता पुत्र संजीव मेहता, उम्र 21 वर्ष, निवासी खैरपुर भवन के पीछे कमला कॉलोनी, हाल पवनपुरी को अवैध धारदार हथियार तलवार और चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट व अन्य गंभीर प्रवृत्ति के कुल 16 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपियों से गहनता से अनुसंधान और पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह, सुनील यादव, रेवंतराम, प्रवीण, सम्पत, नरेश, विनित, कुलदीप, बलवान और नरेश कुमार सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!