15 वर्षीय नाबालिग का शव मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 5 माह की प्रेग्नेंट मिली, हत्या पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। बीकानेर संभाग से एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। संभाग के चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग का शव मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। इस खुलासे के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर बीदासर सरकारी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। नाबालिग के पिता ने FIR में बताया कि वह सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकले थे, उस समय बेटी घर पर सो रही थी। कुछ ही मिनट बाद लौटने पर बेटी घर में नहीं मिली। पत्नी ने बताया कि वह जंगल की तरफ गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो परिजन खेतों और बंद खदानों में तलाश करते रहे। इसी दौरान बड़े पत्थर के पास लड़की के पैर दिखाई दिए। पास जाकर देखा तो वह अचेत पड़ी थी और उसकी गर्दन व जबड़े पर चोट के निशान थे। सोमवार शाम पोस्टमॉर्टम में नाबालिग के 5 माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव नहीं उठाएंगे। धरना शांत कराने के लिए सुजानगढ़ एएसपी दिनेश कुमार पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन वार्ता विफल रही। सर्द रात के बावजूद ग्रामीण अस्पताल के बाहर डटे रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं, तो मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए, और जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!