बीकानेर। बीकानेर जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर (पुरुष/महिला) कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 दिसंबर 2025 तक एल.एन.सी. स्पोर्ट्स एकेडमी, जयपुर रोड, बीकानेर में किया जाएगा। यह जानकारी संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए मूलनिवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ दो-दो फोटो कॉपी और स्वयं की दो फोटो लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी बीकानेर जिले का निवासी होना चाहिए। पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का वजन 85 किलो से अधिक तथा महिला वर्ग का वजन 75 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए।
इच्छुक खिलाड़ी अपनी टीम की प्रविष्टि 14 दिसंबर को शाम 5 बजे तक एल.एन.सी. स्पोर्ट्स एकेडमी, जयपुर रोड, बीकानेर में जमा करवा सकते हैं।