संगीतमय रामचरित मानस पाठ के 12वें पाठ के विश्राम पर प्रसाद का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय पुरोहितों की बगीची में रामचरित मानस मंडल के सानिध्य में दिसंबर, 2021 से चल रहे संगीतमय रामचरित मानस के 12वें पाठ के विश्राम पर प्रसाद का आयोजन किया गया। पुरोहितों की बगीची के सचिव शिवचरण पुरोहित ने बताया कि दिसंबर, 2021 में रामचरित मानस मंडल के द्वारा शुभकरण चोपदार के सानिध्य में संगीतमय रामचरित मानस पाठ और हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ किया गया था। जिसके 4 वर्ष में 12 पाठ के विश्राम पर प्रसाद का आयोजन किया गया और कल से 13वां पाठ प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर शुभकरण चोपदार, कांति प्रसाद ढंड, सुरेश पुरोहित, दीपक वर्मा, रविशंकर पुरोहित, पूनम पुरोहित, राजू वर्मा, लाडू भिंडा, सीताराम नाई, बनवारी सैनी, कालूराम तुलस्यान, मूलसिंह किसनवता, रघुवीर वालिया, इंद्रचंद तुलस्यान, शरद शर्मा, सुरेश हिसारिया, प्रमोद चोटिया, राजकुमार सिंघानिया, रामरतन पंसारी, सत्यनारायण सैनी, मधुसूदन तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, दीपा पुरोहित, सैंडी, कृष्ण कुमार छकर, प्रकाश तुलस्यान, शशिकांत पुरोहित सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!