जयपुर: पिंक सिटी जयपुर में रविवार को हरियाणवी म्यूज़िक वीडियो “Love You Meri Sassu Ki” की टीम भव्य प्रमोशन के लिए पहुँची, जहाँ कलाकारों और क्रू ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर मुख्य कलाकार प्रदीप नागर ने कोरियोग्राफर सुषमा सुमन की शानदार कोरियोग्राफी पर स्टेज पर दमदार डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देखने के लिए मीडिया और प्रशंसकों की भीड़ जुटी। प्रमोशन के दौरान यह हरियाणवी डीजे सॉन्ग मीडिया के सामने स्क्रीन किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा। यह गाना सुमन टाकीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है और तेजी से लाखों व्यूज़ बटोर रहा है। इस म्यूज़िक वीडियो के प्रोड्यूसर विनय कुमार और प्रदीप नागर हैं, जबकि निर्देशन की कमान नागेंद्र चौधरी और फरिश्ता ने संभाली है। वीडियो में प्रदीप नागर और हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है, जो वीडियो की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है।
हरियाणवी डांस नंबर को राज मावर और अंजली 99 की शानदार आवाज़ ने सजाया है, जबकि संगीतकार अभी सैनी ने गाने को अपने बेहतरीन संगीत से खास अंदाज़ दिया है। अभिनेता प्रदीप नागर ने कहा कि “हमारा वीडियो सांग काफी बेहतरीन बना है। दर्शकों से मिल रहा प्यार इस बात का सबूत है कि हमारी मेहनत रंग ला रही है। उम्मीद है लोग इसे और ज़्यादा प्यार देंगे।” जयपुर में हुए इस प्रमोशन इवेंट ने गाने की लोकप्रियता में और बढ़ोतरी कर दी है और टीम को उम्मीद है कि जल्द ही यह गाना नए रिकॉर्ड बनाएगा।