सिक्किम के महामहिम राज्यपाल के पारिवारिक समारोह में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा व पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा हुए शामिल

AYUSH ANTIMA
By -
0



सादड़ी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर की सुपौत्री के विवाह समारोह में झुंझुनूं के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु शर्मा ने सम्मानपूर्वक सहभागिता दी। रणकपुर रोड स्थित लाल बाग में आयोजित यह भव्य समारोह राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति से सराबोर रहा। समारोह के दौरान दोनों नेताओं ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिष्टाचार भेंट की। राजे ने गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, झुंझुनूं जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.लोकेश शेखावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों से भी सुभाष शर्मा और मधु शर्मा ने मुलाकात की। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सुभाष शर्मा एवं मधु शर्मा को सिक्किम भ्रमण का न्यौता भी दिया। समारोह में विशाल शर्मा और प्रमोद सैनी भी साथ रहे। संपूर्ण आयोजन सौहार्दपूर्ण, आत्मीय और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!