जिन्होंने भक्तों का रास्ता सरल बनाया भगवान उनका रस्ता सरल बनाए: डॉ.किरोडी लाल मीणा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सोमवार को श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में रक्तांचल पर्वत की सीढियों का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता विधायक रामसहाय वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि संत श्री राम कृष्ण दास वेदांती महाराज रहे। कार्यक्रम को कृषि मंत्री डॉ.किरोडी लाल मीणा ने भी वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने विधायक राम सहाय वर्मा, उद्योगपति भामाशाह पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी का सीढियों के निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भक्तों का रास्ता सरल बनाया, भगवान उनका रास्ता सरल बनाए। उन्होंने सीढियों के निर्माण कार्य को लेकर ओमप्रकाश गुप्ता की भी प्रशंसा की। नगर पालिका अध्यक्ष को आगे भी इस प्रकार के कार्य करते रहने के लिए कहा। इस दौरान सीढियों के निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमिकों को कपड़े एवं कंबल देकर सम्मानित किया गया। सीढियों के निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले घनश्याम शर्मा को उपहार स्वरूप स्कूटी प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने 15 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें कीर कॉलोनी, अर्जुन नगर से बाईपास की ओर सड़क निर्माण कार्य, सेंट्रल पार्क निर्माण कार्य, एफसीआई गोदाम से अलियाबाद मोड तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य, खणदेवत रोड से झिलाय रोड होते हुए इंदिरा कॉलोनी की ओर नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि सीढियों का संपूर्ण निर्माण कार्य जन सहयोग से किया गया है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण रेलिंग का निर्माण कार्य भामाशाह ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा करवाया गया है। संबोधन के दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में कोई भी वार्ड विकास कार्य में पीछे नहीं रहेगा, किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जनता मेरे से सीधा संपर्क कर सकती है। इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, पार्षद परसराम कुमावत, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, पार्षद बाबूलाल सैनी, शंकर लाल सैनी, जयपुर नगर निगम पार्षद अंकित वर्मा, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पूर्व सरपंच कैलाश नटवाड़ा, रामचरण पारीक, केसरलाल वर्मा, अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट, सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश मीणा, कनिष्ठ अभियंता पप्पू लाल मीणा, संजय वर्मा, मंगल राम मीणा, दुर्गा शंकर सेन, रामविलास बलाई, जय नारायण कुमावत, करण सिंह राजावत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!