उधार पैसो की लेन देन को लेकर दो पक्षों में हुआ झगडा, तीन घायल, एक रेफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): बरोनी थाना क्षेत्र के गांव कारोला में उधार पैसो के लेन देन को लेकर नाथ समुदाय के दो पक्षों में झगडा हो गया, जिसमें तीन जने घायल हो गए। बरोनी थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि गांव कारोला में रूपयों के लेन देन को लेकर दो पक्षों में झगडा हो गया। उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर प्रथम पक्ष के तीन जने दुसरे पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए बरौनी पुलिस थाने में जा रहे थे। इसी दौरान बरथल तिराहे के समीप दुसरे पक्ष के करोला निवासी लक्ष्मण, पिंटु, बाबु, मुकेश, रमेश, पारस व स्वामी नाथ सहित करीब 10-12 लोग दो वाहनों में सवार होकर आए और एक राय होकर हथियारों से प्रथम पक्ष के किशन नाथ, छोटूलाल नाथ व किशोर पुत्र कल्याण नाथ निवासी कारोला तीनों भाईयों पर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सुचना स्थानीय लोगों ने बरौनी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस उप निरीक्षक नुर मोहम्मद मय जाप्ते के घटनास्थल पर पहुंचे व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को निवाई उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले में घायल किशन नाथ की चिंताजनक स्थिति होने पर चिकित्सकों ने उसको सआदत अस्पताल टोंक रैफर कर दिया व घायल छोटू नाथ एवं किशोर नाथ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी प्रकार झगडे में प्रथम पक्ष से सूरज नाथ पुत्र गोविन्द नाथ घायल हो गया। पुलिस दोनों पक्षों का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!