पवन मावंडिया ने राज्य ओबीसी आयोग की भरतपुर संभाग की परिचर्चा में शिरक़त की

AYUSH ANTIMA
By -
0


भरतपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भरतपुर के नगर निगम सभागार में राज्य ओबीसी (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग द्वारा आयोजित भरतपुर संभाग की परिचर्चा कार्यक्रम में आयोग के सदस्य पवन सैनी मावंडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष मदन लाल भाटी ने की तथा आयोग के सदस्य एवं पूर्व राज्य मंत्री मोहन मोरवाल, सदस्य एडवोकेट गोपाल कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। परिचर्चा में भरतपुर संभाग के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों व आमजन ने आयोग के समक्ष अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान पूर्व सांसद रामसवरू कोली, भरतपुर भाजपा की ज़िलाध्यक्ष शिवानी दायमा, करौली भाजपा के ज़िलाध्यक्ष गौरधन सिंह जादौन, धौलपुर भाजपा के ज़िलाध्यक्ष राजपाल सिंह राजावत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री अरविन्द पाल चौधरी, भरतपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्र सिंह, नगर निगम के पूर्व पार्षद रामेश्वर सैनी, गिरधारी तिवाड़ी, धौलपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य भाताराम बघेल, भरतपुर के पूर्व डिप्टी मेयर इन्द्रपाल सिंह, सुनारी के सरपंच जैत्रसिंह फौजदार, तौहिया के सरपंच प्रेम सिंह, कामरेड कानसिंह, गंगापुर पंचायत समिति की प्रधान मंजू गुर्जर, लक्षमण सिंह सैन, उदय सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष भाजपा भरतपुर, महेश कुमार सैन पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष भरतपुर, भाग्यश्री मीना सरपंच बेर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!