जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में "स्वास्थ्य व कल्याण: प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा संवर्धित संवर्धन" विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला डॉ.किरण गुप्ता, वरिष्ठ परामर्शदाता प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर द्वारा संचालित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.विकी वर्मा के द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को Face Yoga के फायदे बताए व Thyroid, Parathyroid Gland व Vocal Cord को कैसे ठीक रखना व Jawline को कैसे improve करें, इसके संबंधित योगा की विधियाँ बताई। डॉ.सुमन व डॉ.श्वेता के द्वारा Mud Pack Therapy दी गई। कार्यक्रम के अन्त में डॉ.किरण गुप्ता के द्वारा Meditation कार्यक्रम, भ्रामरी योग व प्राणायाम Yoga Techniques सिखाए गए। कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक उपचार, जीवनशैली सुधार, मानसिक स्वास्थ्य और सौंदर्य संवर्धन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि कैसे प्राकृतिक चिकित्सा व योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्षा प्रो.प्रेरणा पूरी के निर्देशन में किया गया। कार्यशाला को डॉ.ज्योति के द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया गया, जिसमें प्रो.उमा मित्तल व प्रो.सुशीला पारीक उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला आयोजित
By -
November 18, 2025
0
Tags: