राजकीय सनातन संस्कृत विद्यालय को चोरों ने तीसरी बार बनाया निशाना

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): श्री राजकीय उच्च प्राथमिक सनातन संस्कृत विद्यालय को अज्ञात चोरों ने लगातार तीसरी बार निशाना बनाया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने विद्यालय में तीसरी बार चोरी की है। उन्होंने बताया कि पहली बार 30 अक्टूबर को अज्ञात चोर विद्यालय भवन के गेट की कुंदी को तोडक़र पोषाहार कक्ष में रखे हुए करीब 250 किलो गेहूं से भरे हुए कट्टे, एक गैस सिलेंडर व खाली बारदाने के बंधे हुए बंडल को चुराकर ले गए थे। उसके बाद 2 नवम्बर चोरों ने फिर से ताला तोडक़र करीब 150 किलो गेहूं के कट्टों सहित अन्य सामान चुरा लिया। उन्होंने बताया कि रविवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए विद्यालय के कार्यालय कक्ष व पोषाहार कक्ष का ताला तोडक़र करीब 50 किलो पोषाहार के चावल, 10 किलो गेहूं, पीतल की करीब डेढ़ किलो की घंटी, बच्चों का खेलकूद के सामग्री किट, राज्य सरकार द्वारा मिली पाठ्य पुस्तकों से भरे हुए कार्टून, चार स्टील की कुर्सी, दो सिलिंग फैन व सभी कक्षाओं की चाबियों का गुच्छा चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे विद्यालय पहुंचा तो कार्यालय के ताले सहित सांकल व कुंदे टूटे हुए मिले। विद्यालय में हुई चोरी की सूचना पुलिस थाने पर दी गई। सूचना पर डयूटी अधिकारी हंसराज मय जाप्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यालय में लगातार तीसरी बार चोरी होने की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक को दी। उन्होंने बताया कि चोरी की तीनों वारदातों की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!