विष्णु ग्राम सेवा सहकारी समिति पलेई में खाद की हो रही है मारामारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): विष्णु ग्राम सेवा सहकारी समिति पलेई में खाद की मारामारी के चलते किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इस दौरान यूरिया खाद लेने के किसान विष्णु ग्राम सेवा सहकारी समिति में अपने कीमती समय में सिंचाई के कार्य को छोडकर लम्बी-लम्बी कतारों में दिनभर खडे रहते है। किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि विष्णु ग्राम सेवा सहकारी समिति में दो दिन पहले यूरिया खाद की गाड़ी आई थी लेकिन उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण और प्रशासन की नाकामी को देखते हुए। खाद का वितरण व्यवस्थित रूप से नहीं हो पा रहा है। टोकन मिलने के बाद भी बिना लाइन के ही खाद वितरण किया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि किसान प्रात: 5 बजे से ही सर्दी में घर का काम छोडक़र लाइनों में खडे रहते हैं और खाद लेने के लिए आपस में धक्का मुक्की करते रहते हैं। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल रहा है और जो मिल भी रहा है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान पंचायत के महामंत्री शंकरलाल मीणा, महासचिव गोविंदराम चौधरी, अध्यक्ष दशरथ सिंह, गोपाल सिंह, रामेश्वर चौधरी, रामावतार मीना, गोविंद सिंह चौहान, खेमराज मीणा, रामस्वरूप चौधरी, प्रभुलाल मीणा, नरेश मीणा व रामनिवास बैरवा सहित कई किसानों ने प्रशासन से किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद दिलवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!