स्टेट गेम्स एथलेटिक्स में योगेश विशेष विद्यालय के दो खिलाडिय़ों ने जीते गोल्ड मेडल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): स्पेशल ओलम्पिक भारत राजस्थान द्वारा साउथ वेस्ट कमांड मिलिट्री के सहयोग से जयपुर मिलिट्री स्टेशन के गांडीव स्टेडियम में स्टेट गेम्स एथलेटिक्स 2025 में निवाई के दो खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल जीता है। विद्यालय के सचिव डॉ.सीताराम स्वामी ने बताया कि योगेश विशेष विद्यालय निवाई के दो खिलाडिय़ों ने 100 मीटर में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्र शंकर गुर्जर ने अंडर 17 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ एवं शुभम चौधरी ने अंडर 14 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। विद्यालय पहुंचने पर संस्था परिवार ने दोनों खिलाडिय़ों व कोच का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा एवं विशेष शिक्षकों सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि स्टेट गेम्स एथलेटिक्स 2025 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दिया कुमारी, स्पेशल ओलम्पिक भारत एवं चैयरमैन स्पेशल ओलम्पिक एशिया पेशेफिक मलिका नड्डा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!