निवाई (लालचंद सैनी): सदर थाना पुलिस ने गोवंश से भरे एक पिकअप को जब्त कर 6 गोवंश मुक्त करवाए हैं। थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस गश्त के दौरान भाजइयां की ढाणी प्रतापपुरा रोड पर एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। पिकअप का चालक पुलिस को देखकर रोड पर ही पिकअप को खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उसमें गोवंश भरा हुआ था। पुलिस ने पिकअप व 6 गौवंश को जब्त कर लिया। पुलिस ने गौ वंश अधिनियम व पशु क्रुरता की धारा में मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
गोवंश से भरी पिकअप जब्त, 6 गोवंश कराए मुक्त: सदर थाना पुलिस की कार्यवाही
By -
November 27, 2025
0
Tags: