राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का हो त्वरित निस्तारण

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला कलक्टर डाॅ.अरूण गर्ग ने बुधवार को जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने एवं उनमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी माह में राज्य सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तर पर प्रकाशित होने वाली जिला दर्शन पुस्तिका के लिए विभागीय उपलब्धियां भिजवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग के लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को लाभ दिलवाएं। जिला कलक्टर ने पंच गौरव के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अति.जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद के सीईओ कैलाश यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक डाॅ.पवन पूनियां, आईसीडीएस के उप निदेशक विजेन्द्र सिंह राठौड, जिला जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, सांख्यिकी विभाग की सहायक निदेशक पूनम कटेवा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोपदार, नगर परिषद से लोकेश सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!