अंबेडकर समता संस्था द्वारा मनाया संविधान दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंबेडकर समता संस्था के तत्वावधान में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष डाक्टर हरिसिंह सांखला ने बताया कि भारतीय संविधान के बारे में इस बार विभिन्न विधालयों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे विद्या आश्रम, दुर्गा पब्लिक स्कूल, जागृति पब्लिक स्कूल, टैगौर सी सैकेंडरी स्कूल, आदर्श विद्या निकेतन स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल खेड़ला के छात्रों ने भाग लिया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस शुभ दिन पर ही संस्था द्वारा जन सहयोग से समाज के एक ग़रीब परिवार के लिये एक कमरे की नींव भी रखी। इस अवसर पर मातुराम मूर्तिकार, जगदीश शर्मा, शम्भू दयाल गुरु, डॉ.अनिता करण बेनीवाल, ओपी सुनिया, ईश्वर, रामोतार बाड़ेटिया, जय सिंह एआरओ, बाबूलाल पंवार, कुलदीप, जगदीश आलडिया, रोहिताश निर्मल और डॉ.भीमराव अम्बेडकर समता संस्था के सदस्य पदाधिकारीयो ने  
संविधान में प्रदत समानता के अधिकार को अंगीकार करते हुए संस्था ने आर्थिक, समानता की पहल की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!