दिव्यांग बच्चों को किये पदवेश वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: मंथन फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के निःशुल्क विद्यालय मंथन स्पेशल स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर पदवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
मंथन सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि गीगाराम लेखराम सैनी के सौजन्य से तीस विशेष बच्चों को जूते वितरित किए गए तथा तलवाड़ निवासी नवीन यादव के सौजन्य से जुराब वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात बालक दक्ष द्वारा चाचा नेहरू की वेशभूषा में एक कविता सुनाई गई। बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। अंत में मंथन इकाई बहरोड़ के अध्यक्ष अमित कुमार यादव द्वारा भामाशाहों तथा प्रेरक सुनील गोयल का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विशेष शिक्षक अंकित सेन, शालिनी शर्मा, पायल, डेनिश कुमार, लक्ष्मी कंवर, कैलाश देवी 
सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!