बाहरी किन्नरों को पाबंद करने की मांग को लेकर सर्व समाज ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सर्व समाज के लोगों ने बाहरी किन्नरों को पाबंद करने व निवाई क्षेत्र में बधाई नहीं लेने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि निवाई क्षेत्र में बाहरी किन्नर समुदाय द्वारा बधाई के नाम पर लोगों से जबरन मनमानी राशि वसूली जाती है। इस मनमानी वसूली पर रोक लगाने व बाहरी किन्नरों द्वारा शहर में अशांति फैलाने, लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने व उनको शहर में नहीं आने के लिए पाबंद करने की मांग की है। रमाकांत शर्मा, मनोज पाटनी, विजय शर्मा, सेनी समाज जिलाध्यक्ष पांचूलाल सैनी, सुमित वाल्मीकि, हंसराज गुर्जर, योगेन्द्र सिंह नाथावत सहित कई लोगों ने बताया कि बाहरी किन्नर समुदाय के लोग मोहल्ले में किसी भी शुभ कार्यो शादी सहित कुआं पूजन पर जबरन घरों के अंदर घुसकर वस्त्र उतारना, अभद्र भाषा का प्रयोग करना व झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। बाहरी किन्नर घर की महिलाओं के सामने परिजनों को अपमानित व श्राप देने की धमकी देते हैं। महिलाओं के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हैं और जलील करते हैं। सर्व समाज के लोगों ने कहा कि करीब 6 माह पहले सर्वसमाज ने तनीशा सनातनी को गोद लेकर निवाई शहर की बेटी बनाया है। उन्होंने बताया कि निवाई वासी तनीशा सनातनी के अलावा किसी को भी बधाई नहीं देंगे। तनीशा के अलावा किसी भी बाहरी किन्नर का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन द्वारा बाहरी किन्नरों व उनके सहयोगी किन्नरों को पाबंद किया जाए, जिससे शहर में शांति बनी रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!