ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष: गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत, कई लोग गंभीर

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर: जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर के पास रायसिख बास में शुक्रवार सुबह ज़मीन को लेकर उठा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन बीघा गैर-खातेदारी ज़मीन को लेकर दो पक्षों में पिछले 20 दिनों से चल रहा तनाव अचानक उग्र हो गया और लाठी-डंडों, पथराव के बीच गोलियां चल गई। गोलाबारी में 55 वर्षीय दीपो बाई को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली महिला की ठोड़ी और गले के बीच लगी थी। घटना के दौरान मृतका के पति चरण सिंह, बेटे कुलदीप, कुलवंत, अंग्रेज और बलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों का उपचार नौगांवा सीएचसी में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के जंगीेर सिंह भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है। मृतका के बेटे कुलदीप ने बताया कि तीन बीघा ज़मीन उनके पिता चरण सिंह के नाम पर है, जिसमें से एक बीघा पर चचेरे भाई जंगीेर सिंह खेती कर रहे थे। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार को चरम पर पहुँच गया और हिंसा में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!