निवाई (लालचंद सैनी): डॉ.केएन मोदी विश्वविद्यालय का 8वाँ दीक्षांत समारोह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ संत धर्मवत्सल दास स्वामी व विशिष्ट अतिथि अक्षरधाम मंदिर दिल्ली के प्रशासनिक प्रभारी पूज्य मुनिवत्सल स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना करके किया। डॉ.केएन मोदी फाउंडेशन के चेयरमैन व मोदी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ.डीके मोदी ने कहा कि डॉ.केएन मोदी फाउंडेशन के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को विश्वस्तरीय शिक्षा देना तथा महिला सशक्तिकरण को बढावा देना है। मुख्य अतिथि मंत्री नितिन गडकरी ने समस्त मेडल प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि डॉ.डीके मोदी डॉ.केएन मोदी विश्वविद्यालय मोदी नगर की स्थापना को लेकर संकल्परत हैं। उन्होंने अपने जीवन में आई चुनौतियों से सभी छात्र छात्राओं को अवगत करवाते हुए बताया कि चुनौतियों का सामना धैर्य, संयम से करना चाहिए। जीवन में माता-पिता के स्थान को ऊंचा बताते हुए सदैव उच्च आदर्शों पर चलने की सलाह दी। उन्होंने अपने संभाषण में विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित केंद्रीय कार्यशाला, महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों, एफएम चैनल रेडियो गिनी की सराहना की। दीक्षांत समारोह में 19 छात्रों को पीएचडी, 33 छात्रों को स्वर्ण पदक, 33 छात्रों को रजत पदक तथा 33 छात्रों को कांस्य पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ.डीके मोदी द्वारा संजय गुप्ता, उद्योगपति धीरजधर गुप्ता को मानद पीएचडी की उपाधि विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.धीरज पांडे, डीन प्रोफेसर डॉ.जेपी दुबे, पीआरओ ठा. तनुज सैंगर, आईटी प्रबंधक अनुज तिवारी, उप-डीन डॉ.प्रमोद शर्मा, मार्केटिंग डायरेक्टर आकाश सारस्वत, विधि विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ.संतोष शर्मा, प्रॉक्टर अभिनव मित्तल, कृषि विभागाध्यक्ष डॉ.सुजय कुमार, एफएसएस विभागाध्यक्ष प्रेमलता देवी, अनुप्रयुक्त विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.विध्या नायर, अभियांत्रिकी विभाग से राकेश महावर, मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ.कीर्ती देशवाल, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डा.अनिल अहुजा, सीएफओ विनय शर्मा, दुर्गैश नन्दन समस्त विभागाध्यक्ष, अध्यापकगण सहित कई छात्र एंव छात्राएँ उपस्थित रहे।
डॉ.केएन मोदी विश्वविद्यालय का 8वाँ दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
By -
November 28, 2025
0
Tags: