जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (एनएसओ) की ओर से जारी डीजीपी के आंकड़ों ने सभी अर्थशास्त्रियों को चौंका दिया है। इसमें जुलाई से सितम्बर तक की तिमाही में देश की जीडीपी में 8.2 प्रतिशत की दर से इजाफा हुआ है। इससे पहले अप्रैल से जून तक पहली तिमाही में यह जीडीपी 7.8 प्रतिशत थी। यदि पिछले साल से तुलना करें तो पिछले साल जुलाई से सितंबर तक जीडीपी 5.6 प्रतिशत पर थी, यानी सालभर में जीडीपी में 2.6 प्रतिशत का उछाल आया है। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने भारत की तेजी से मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था का प्रतीक माना है। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि अच्छे मानसून से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में डिमांड, इन्फ्रास्ट्रक्स्चर डवलेपमेंट और सर्विस सेक्टर ने जीडीपी को इस तिमाही में नई ऊंचाई दी। भारत तेजी से दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। जीडीपी के इन आंकड़ों से यह भी तय हो गया कि अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है।
3/related/default