जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): परमपूज्य, गौ-ब्राह्मण, संतसेवी, संत शिरोमणि, धर्मध्वजा संवाहक, वैष्णव संप्रदाय के सिरमौर, वैष्णव कुलभूषण, हम सबके मार्गदर्शक महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्रीप्रेमदास जी महाराज, श्रीखेडापति हनुमान जी मंदिर-सामोद, चौमू-जयपुर के साकेतवासी होने के बाद चादर महंताई और विशाल भंडारा मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष दशमी तदनुसार दिनांक: 30 नवंबर 2025 रविवार प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। श्रीखेडापति हनुमान जी मंदिर, सामोद-चौमू, जयपुर के संरक्षक जगतगुरु द्वाराचार्य अवधेशाचार्या जी ने बताया की आयोजित चादर महंताई और भंडारे में देशभर से करीब 4000 से अधिका संत, महंत, महामंडलेश्वर, द्वाराचार्य, जगतगुरु, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में शिष्य-भक्त भंडारे मे पधारकर प्रसादी ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया की आयोजित भंडारे मे तीनो अन्य अखाड़ों के अध्यक्ष और मंत्री, चतुर्थ संप्रदाय अध्यक्ष और मंत्री, करीब 15 से अधिक संत मण्डल और राजस्थान, गुजरात, उज्जैन, ओम्कारेश्वर, चित्रकूट, अयोध्या, वृंदावन, प्रयागराज और नेमीसारण्य से संत -महात्मा पधार रहे है। पूरे जयपुर के साथ-साथ चौमू और सामोद की जनता दिव्य-महापुरुषों के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ ले सकती है।
*सैकड़ों कार्यकर्ता संभाल रहे है मोर्चा*
विशाल भंडारे और चादर महंताई में आने वाले दिव्य महापुरुषों की सेवा में सैकड़ों कार्यकर्ता अभी से जुट गए है। इसके साथ -साथ पुलिस प्रशासन और चिकित्सा सेवा भी प्रशासन द्वारा 30 नवम्बर के लिए की गई है। जल सेवा की उचित व्यवस्था भी आश्रम पर उपलब्ध करवाई गई है।
*3 दिन से हलवाई बना रहे है प्रसाद*
उन्होंने बताया की आयोजित विशाल भंडारे के लिए हलवाइयों की टीम 3 दिन से संत-महंतों के लिए प्रसादी बनाने में लगी हुई है। संत-महंत और सभी भक्तों के लिए प्रसादी को शुद्ध देशी में बनाया जा रहा है।