जयपुर: प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय नर्सेज सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कैंसर विषय पर 5th नेशनल कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.कपीलेश्वर विजय, डॉ.मनीष राजपूत, डॉ.सपना जैन ने केंसर के बारे में नर्सेज को नई तकनीकों से अवेयर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि नर्सेज की चिकित्सा के क्षेत्र में मुख्य भूमिका होती है और उन्होंने प्राइवेट नर्सेज की समस्याओं को सरकार ओर चिकित्सा मंत्री के समक्ष रखने की बात कही। पूर्व राज्यमंत्री मंत्री मनन चतुर्वेदी ने नर्सेज के कार्यों की सराहना की।
इंडियन नर्सिंग कॉन्सिल के उपाध्यक्ष डॉ.जोगेंद्र शर्मा ने प्राइवेट नर्सेज की सैलरी को निजी क्षेत्र में बढ़ाने और फिक्स करवाने के लिए प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा के ऋद्धि सिद्धि मंडल की अध्यक्ष श्रीमती दीपा नाथावत एवं संरक्षक सुनीता मिश्रा रही।