*वैवाहिक वर्षगांठ पर दिव्यांग बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: गत 10 वर्षों से दिव्यांग सेवा में समर्पित जिले में अपनी भिन्न पहचान बनाये गोस्वामी दंपत्ति ने अपने विवाह की सोलहवीं वर्षगाँठ मंथन स्पेशल स्कूल एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर में दिव्यांग बच्चों के साथ मनायी। इस अवसर पर संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी ने कहा कि प्रभु द्वारा दिए गए दिव्यांग सेवा के इस पुण्य कार्य से जो संतुष्टि मिलती है, वो अनमोल है। इस कार्य में उन्हें परिवार, स्टाफ व समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसके फलस्वरूप ही मंथन फाउंडेशन निरंतर प्रगति की और अग्रसर है। वहीं मंथन सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने स्टॉफ व बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। जागरूकता, सही मार्गदर्शन, इलाज और ट्रेनिंग से ना केवल स्थिति में सुधार आता संभव है बल्कि दिव्यांग व्यक्ति स्वावलंबी जीवन यापित करने में भी सक्षम हो पाता है। हर दिव्यांग को उसका हक मिले, चाहे शिक्षा का हो या सम्मान का या रोजगार का हो या अपने निर्णय स्वयं लेने का अधिकार और इन सबके लिए मंथन हर संभव प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर गोस्वामी दंपत्ति ने सभी बच्चों को ट्रैक सूट बांटे। कार्यक्रम में संरक्षक सुषमा गोस्वामी, विशेष शिक्षक अंकित सेन, शालिनी शर्मा, पायल भगवाड़िया, डेनिश कुमार सहित बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!