वीएमओयू में भारतीय ज्ञान परंपरा में योग दर्शन विषय पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र जयपुर पर योगा पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए "भारतीय ज्ञान परंपरा में योग दर्शन" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में छात्रों से योग दर्शन के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमर सिंह सैनी, सहायक आचार्य, राजकीय पीजी महाविधालय, धोलपुर ने कहा कि योग दर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग दर्शन हमें जीवन के उद्देश्य को समझने और उसे प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि योग दर्शन हमें तनाव, चिंता और बीमारियों से बचाता है और हमें एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर के निदेशक डॉ.अकबर अली ने मुख्य वक्ता अमर सिंह सैनी और उपस्थित विश्वविद्यालय के कर्मचारी और विद्यार्थियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय केन्द्र के सहायक कुलसचिव आलोक शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेनू श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!