राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में एक दिवसीय निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर के काय चिकित्सा विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ संस्थान के कुलपति प्रो.संजीव शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने मधुमेह जैसी बढ़ती जीवनशैली जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता एवं समय पर जाँच की आवश्यकता पर बल दिया। इस शिविर में कुल 141 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें रक्त शर्करा जाँच, आयुर्वेदिक औषधि वितरण और विशेषज्ञ परामर्श प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.एच.एम.एल. मीणा, विभागाध्यक्ष, काय चिकित्सा के मार्गदर्शन में किया गया। चिकित्सकीय परामर्श प्रो.उदय राज सरोज द्वारा प्रदान किया गया, जबकि शिविर की गतिविधियों में डॉ.फाल्गुनी (पीएच.डी. स्कॉलर) तथा एमडी स्कॉलर्स डॉ.पूनम, डॉ.लिट्टी, डॉ.कपिला एवं डॉ.ऐश्वर्या ने सक्रिय सहयोग दिया। रोगियों को मधुमेह की रोकथाम, आहार-विहार और आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों के संबंध में जागरूकता व्याख्यान भी दिया गया। आयोजकों के अनुसार यह शिविर समाज हित में अत्यंत सफल एवं प्रभावी सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!