भगवान झूलेलाल के अपमान पर खैरथल में सिंधी समाज द्वारा निकाली आक्रोश रैली

AYUSH ANTIMA
By -
0


खैरथल (अमित शर्मा): छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल एवं आसपास के क्षेत्रों के सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों समाज बंधुओं ने आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर से हेमू कालानी चौक, रेलवे फाटक, शनि मंदिर होते हुए मिनी सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली और बघेल का पुतला फूंककर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने कहा कि सिंधी समाज गर्व से भारतीय है, सरकार तुरंत बघेल की गिरफ्तारी कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए। विरोध प्रदर्शन में सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, मुखी मनोहर लाल रोघा, मुखी अशोक महलवानी, मुखी संत चेलाराम रोघा, मुखी वासुदेव दासवानी, मुखी लालचंद भगत, समाजसेवी पंकज रोघा, घनश्याम दास भारती, अर्जुन दास बाबानी, सेवक लालवानी, घनश्याम दास चचलानी, विजय बच्चानी, पार्षद सुमित रोघा, गोपाल दास पेशवानी, अर्जुन दास असरानी, श्याम मंघनानी, धीरज गुरनानी, संजय गंगवानी, हरीश जयवानी, तुलसीदास, हरीश भगतानी, तुलसीदास भूरानी, राजकुमार लालवानी, तीर्थदास रोचवानी, टीकमदास चंदवानी, बाबूलाल गोरवानी, नारायण निहलानी, इंद्र सिंह खजनानी सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएँ व नवयुवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समाजबंधुओं ने शांतिपूर्वक भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ अपना विरोध प्रकट करते हुए कहा कि सिंधी समाज अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!