एक्सपोज़र एंड फील्ड विज़िट्स फॉर प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन" के तहत कार्यशाला आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): एसकेआईटी ई-सेल एवं यूबीए (उन्नत भारत अभियान) के संयुक्त तत्वावधान में 29 नवम्बर 2025 को गवर्नमेंट सेकेंडरी संस्कृत स्कूल, मालवा एवं गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल, खेडा जगन्नाथपुरा (जयपुर) में
"एक्सपोज़र एंड फील्ड विज़िट्स फॉर प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन" विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं की पहचान कराना रहा। इसके अंतर्गत छात्रों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड विज़िट कर जल गुणवत्ता एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। इसके उपरांत पहचानी गई समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न प्रोजेक्ट आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को "नवीकरणीय एवं स्मार्ट वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम" परियोजना का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि इस परियोजना को किस प्रकार स्टार्टअप मॉडल में बदला जा सकता है, जिससे समाज की समस्याओं का समाधान करने के साथ रोजगार और नवाचार के अवसर भी उत्पन्न हों। कार्यक्रम का संचालन
ई-सेल कोऑर्डिनेटर डॉ.मीनाक्षी नवाल एवं यूबीए कोऑर्डिनेटर किरण राठी के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स प्रवीण सारस्वत, नवीन जैन, हेमन्त कुमार एवं तरुण शर्मा का विशेष योगदान रहा। छात्र समन्वय की भूमिका
ई-सेल स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर लक्ष्य भंडारी द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु उपहार एवं पुरस्कार वितरित किए गए तथा रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!