झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अल्पसंख्यक छात्रों के लिए संचालित अम्बेडकर डीबीटी बाउचर योजना का शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू हो चुके है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने बताया कि जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययरत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झुंझुनूं में सम्पर्क कर सकते है। योजना की जानकारी वेब पोर्टल http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
3/related/default