सीएचसी स्तर पर मा योजना में पैकेज बुक ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाए राहत: सीएमएचओ डॉ.गुर्जर

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत ईलाज उपलब्ध पैकेज के आधार पर ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों को उनके यहां नजदीकी सीएचसी स्तर पर ईलाज की सुविधा मिले। इसके लिए बुधवार को सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर योजना के सभी स्वास्थ्य मार्गदर्शकों की समीक्षा बैठक बुलाई और ज्यादा से ज्यादा पेकेज बुक कर पीड़ित लोगो को स्थानीय स्तर पर ईलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। विगत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने इस सम्बंध में निर्देश दिए थे कि सीएचसी स्तर पर पैकेज कम बुक हो रहे लोगों को ईलाज की सुविधा नहीं मिल पाने से जिला अस्पताल या निजी अस्पताल जाना पड़ता है। इस क्रम में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने सीएचसी स्तर पर ईलाज के पैकेज बुक करने के लिए दिए। उन्होंने बताया कि आज पैकेज बुक करने की ट्रेनिंग दी जा रही है, अब आगे से कम पैकेज बुक करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ.भंवर लाल सर्वा और मा योजना के डीपीसी डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने योजना में पैकेज बुक करने की प्रक्रिया को समझाया। मीटिंग में स्वास्थ्य मार्गदर्शक को निर्देशित किया गया कि पैकेज रिजेक्शन न हो। सीएचसी प्रभारी को प्रतिदिन की अपडेट देते रहे। बैठक में सभी सीएचसी, एसडीएच और डीएच स्वास्थ्य मार्गदर्शक मौजूद रहे। सीएचसी नुआ, राणासर, चिराना, जाखल बडाऊं आदि कम प्रगति वाले संस्थानों सुधार के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!