चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सोमानी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित चिड़ावा कॉलेज, चिड़ावा में मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा संचालित 'मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान' के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.ऋचा कुलश्रेष्ठ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है, जिसमें सभी नागरिकों को अपनी पूरी भागीदारी निभानी चाहिए ताकि एक त्रुटिरहित सूची तैयार की जा सके। कार्यशाला के दौरान, चिड़ावा कॉलेज के ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) प्रभारी अमित सिंह ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने एसआईआर के ऑफलाइन और ऑनलाइन स्वरूप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार त्रुटियों को सुधारा जा सकता है या नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकते हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य और अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता फैलाई।
3/related/default