चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा के निकटवर्ती गांव जोधा का बास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् एक पेड़ लगाया गया। शिक्षा अधिकारी उमादत्त झाझड़िया, पूर्व सरपंच चौ.रंगलाल लमोरिया एवं विधालय की प्रधानाचार्या सुशीला ओला के कर-कमलों से विधालय परिसर में एक पीपल का पेड़ लगाया गया। प्रधानमंत्री के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गतिशील बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण की बात को मध्य नज़र रखते हुए यह किया गया। इस अवसर पर विधालय स्टाफ के अन्य अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।
3/related/default