श्री गोपाल गौशाला में गोबर बायो गैस प्लांट का उद्घाटन 13 नवंबर को करेगें जिला कलेक्टर

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री गोपाल गोशाला झुंझुनू में 13 नवंबर प्रातः 11 बजे गुरुवार को गौभक्त दानदाता स्वर्गीय श्री मोहन लाल जी खंडेलिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र सुरेश सुपुत्र वधु श्रीमती मंजू एवं खंडेलिया परिवार मुंबई के सौजन्य से नवनिर्मित गोबर बायो गैस प्लांट का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया जाएगा। इस अवसर पर दानदाता खंडेलिया परिवार की ओर से गोवंश को छप्पन भोग का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा। समारोह में बतौर अतिथि जिला कलक्टर डॉ.अरूण गर्ग, भामाशाह श्रीमती मंजू सुरेश खंडेलिया मुंबई, झुंझुनूं प्रगति संघ मुम्बई के ट्रस्टी सीए प्रमोद जालान, अध्यक्ष सीए कृष्ण मुरारी तुलस्यान, पूर्व अध्यक्ष सीए दीनबंधु जालान, सचिव अनिल ढेढिया सहित अन्य जन की गरिमामय उपस्थिती होंगी। जानकारी देते हुए प्रमोद खण्डेलिया अध्यक्ष एवं नेमी अग्रवाल मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक डॉ.डीएन तुलस्यान के संयोजकत्व में आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर गौशाला परिसर में मंगलवार को सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गौबर गैस प्लांट उद्घाटन को समारोह पूर्वक मनाए जाने का निर्णय किया गया एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुरुप स्वागत होगा तथा आदर्श बाल निकेतन स्कूल के बच्चों की ओर से बैंड वादन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोबर बायो गैस प्लांट से गोशाला को ईंधन खर्च में बहुत बड़ी बचत हो सकेगी। वर्तमान में जो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर काम आ रहे हैं, उनके स्थान पर उक्त गैस का उपयोग किया जा सकेगा। विदित हो कि श्री गोपाल गौशाला नवाचारों के लिए जानी जाती हैं। करीबन एक सौ पच्चीस वर्ष पुरानी गौ सेवा को समर्पित संस्था शहर एवं प्रवासी उदारमना गौ भक्तों के सहयोग से निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल में विभिन्न नए गौआवासो का निर्माण एवं नवीनीकरण, सोलर गैस प्लांट की स्थापना, गौमाता के बैठने के लिए काउमेट, वाटर कूलर एवं शीतल जल मंदिर, एयर कूलर, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत जलकूप, बोरिंग, गोवंश को पीने के पानी के लिए फिल्टर प्लांट, नई जेसीबी, लोडर, ट्रैक्टर ट्राली, गुजरात के प्रसिद्द गिर गौंवश का झुंझुनू गौशाला में लालन पालन इत्यादि कार्य महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!