सिंघाना में रथ पर बैठाकर लाडो की निकाली बिदोरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


सिंघाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघाना की ग्राम पंचायत ढाणा की बड वाला कुआं में रविवार को लाडो रेखा को रथ पर बैठाकर बिंदोरी निकाली। लड़की के भाई अनिल ने बताया कि बहन की शादी 27 नवंबर को कोट अलवर में होनी है, जिससे विधि विधान से रविवार को रथ पर बैठाकर पूरे गांव में लगभग 5 किलोमीटर डीजे के साथ नाचते गाते, महिलाओं ने मांगलिक गीत गाते हुए बिंदोरी निकाली गई। समाज में लड़कियों को लडको के बराबर अधिकार दिया जा रहा है। लड़की के पिता मोहन लाल सैनी ने बताया कि समाज में बेटियों को शिक्षा और साइंस टेक्नोलॉजी में देश विदेश में खूब नाम रोशन किया है। लड़के लड़कियों में भेदभाव ना करते हुए बेटियों ने बेटों के प्रति समाज में बराबर योगदान दिया है, बेटी को गांव के बड़े बुजुर्ग, गणमान्य लोगों ने लाडो को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी पवन सैनी गोठडा वाले ने दी। इस अवसर पर दादाजी मंगल सैनी माडूराम, हरिराम, शीशराम, चाचा, सुभाष, महेश, भागीरथ, भाई कमलेश, दीपक, मिथलेश, मयंक अनेक लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!