मगारावि परसरामपुरा के विद्यार्थी हेमन्त चाहर का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले की परसरामपुरा ग्राम पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी हेमन्त चाहर ने आरएससीईआरटी उदयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में कक्षा समूह छह से आठ में थीम "अपशिष्ट प्रबन्धन व प्लास्टिक के बिकल्प" पर आधारित मॉडल बनाकर सम्पूर्ण राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर झुंझुनूं जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्ति किया है। विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप हेमन्त चाहर को 2500 रूपये नकद, मोमेन्टो व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। हेमन्त चाहर परसरामपुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की कक्षा सात के होनहार विद्यार्थी हैं। अब वे अपने मॉडल के साथ राष्ट्रीय विज्ञान मेले में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें। इस उपलब्धि पर हेमन्त का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनन्दन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!