सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का हुआ समापन, छात्राओं में जगा आत्म विश्वास

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में राजस्थान पुलिस जिला टोंक की आत्मरक्षा टीम एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार टोडवाल, संयुक्त सचिव हनुमान सहाय पारीक, प्रचार सचिव मोहम्मद इश्तियाक एवं आत्मरक्षा टीम के हेमराज, बीना तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रेनू अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। हेमराज के द्वारा छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक बीना द्वारा शिविर में सिखाई गई आत्मरक्षा के दांव पेच का सामूहिक अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजनीतिक विभाग के विभाग अध्यक्ष गोविंद गौतम द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ सभी को दिलवाई गई। साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मौलिक कर्तव्य के बारे में विस्तार से चिंतन एवं मंथन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय उप-प्राचार्य दीपेंद्र सिंह, रोहन पारीक, प्रिया चौधरी, कोमल स्वामी, अनीश खान व कैलाश चंद विजय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!