निवाई (लालचंद सैनी): किन्नर अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत अजय दास महाराज ने तनिषा सैनी सनातनी को किन्नर अखाड़ा संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, जिनको राजस्थान प्रदेश में गौमाता सनातन धर्म प्रचार प्रसार ओर धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। संत अजय दास महाराज ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष तनिशा सैनी सनातनी को किन्नर समाज के अधिकार, हिंदू धर्म से जुड़ाव, समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि वह समाज हित में सदैव काम करती रहेगी तथा तनिशा सैनी सनातनी को अखाड़े से जुड़े सम्पूर्ण अधिकार रहेंगे।
3/related/default