निवाई (लालचंद सैनी): श्री देवधाम जोधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण मंदिर के दान पात्र उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा के निर्देशन में प्रशासन की देख रेख में सुबह 9:30 बजे खोले गए। दान पात्रों में कुल 15 लाख 83 हजार 345 रूपए की नगदी निकली है। इस दौरान मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। गणना के दौरान समाज के लोगों को गणना स्थल से दूर कर दिया था। इसी दौरान साढ़े 12 बजे उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करके अवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस विभाग ने भी सुरक्षा को लेकर मन्दिर परिसर में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो, जिसको मध्यनजर रखते हुए 70 पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस विभाग ने 11 पॉइंट लगाकर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। अतिरिक्त विकास अधिकारी नंद किशोर शर्मा ने पूर्व कार्यकारिणी से लिखित सुपुर्दगीनामा से ही दान पात्रों की चाबियां प्राप्त की। वही गिनती करने के बाद पूर्व कार्यकारिणी सार्वजनिक प्रन्यास को लिखित सुपुर्दगीनामा से सुपुर्द किया। इस दौरान निवाई सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, दतवास थानाधिकारी कालूराम मीणा व एएसआई रूपसिंह पोसवाल सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। दान पात्रों की राशि की गणना व संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त पंचायत समिति विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार रामकेश मीणा, नायब तहसीलदार दतवास छीतरलाल मीणा एवं सहायक कोषाधिकारी जयनारायण बैरवा सहित करीब 40 अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति व देखरेख में की गई। उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने आदेश जारी कर दानपात्रों से प्राप्त राशि को ट्रस्ट के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने बताया कि श्री देवधाम मंदिर जोधपुरिया में दैनिक कार्य, मंदिर में होने वाले भंडारे, यात्रियों के भोजन पानी एवं विद्युत बिल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए राशि की आवश्यकता होने के कारण श्री देवनारायण मंदिर में स्थित दान पात्रों से व्यय राशि जुटाना के लिए दान पात्रों को खोला गया। उन्होंने बताया कि गणना के बाद प्राप्त राशि को श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करवाया जाएगा।
प्रशासन ने खोले देवधाम जोधपुरिया मंदिर के दान पात्र, 15 लाख 83 हजार 345 रूपए की राशि प्राप्त हुई
By -
November 25, 2025
0
Tags: