निवाई (लालचंद सैनी): श्री देवधाम जोधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण मंदिर के दान पात्र सोमवार को सुबह 9:30 बजे खोले जाएंगे। उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने आदेश जारी कर दान पात्रों को खोलने एवं एवं प्राप्त राशि को ट्रस्ट के खाते में जमा करवाने के लिए चार सदस्य समिति का गठन किया है। आदेश में गणना कार्य को पारदर्शिता से सम्पन्न करवाने के लिए वीडियोग्राफी करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा ने बताया कि श्री देवधाम मंदिर जोधपुरिया में दैनिक कार्य, मंदिर में होने वाले भंडारे, यात्रियों के भोजन पानी एवं विद्युत बिल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए राशि की आवश्यकता होने के कारण श्री देवनारायण मंदिर में स्थित दान पात्रों से व्यय राशि जुटाने के लिए दान पात्रों को खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि गणना के बाद प्राप्त राशि को श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा करवाया जाएगा। दान पात्रों की राशि की गणना व संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए पंचायत समिति विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार, निवाई रामकेश मीणा, नायब तहसीलदार दतवास छीतर लाल मीणा एवं सहायक कोषाधिकारी जय नारायण बैरवा को शामिल करते हुए समिति का गठन किया है। एसडीएम ने आदेश में उक्त दान पात्रों को खुलवाने से लेकर गणना तक की कार्यवाही के दौरान चारों दिशाओं में चार वीडियो कैमरा लगवाकर संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाने के लिए भी निर्देशित किया है।
सोमवार को खोले जाएंगे देवनारायण मंदिर जोधपुरिया के दान पात्र, उपखंड अधिकारी ने चार सदस्यीय समिति का किया गठन, संपूर्ण प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
By -
November 20, 2025
0
Tags: