संगीता मेहरा को मिली एमएलएसयू से पीएचडी की उपाधि

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के राजस्थानी विभाग की शोधार्थी संगीता मेहरा को "मेवाड़ अंचल का आधुनिक गध साहित्य: एक अध्ययन" विषय पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। संगीता मेहरा ने यह शोध कार्य राजस्थानी विभाग के सहायक आचार्य एवं प्रभारी अध्यक्ष डॉ.सुरेश साल्वी के निर्देशन में पूर्ण किया। इनका यह शोध कार्य मेवाड़ अंचल के राजस्थानी गध साहित्यकारों एवं उनके साहित्य पर प्रथम एवं नवीन कार्य है। इस विषय पर इन्होने मेवाड़ अंचल के गध साहित्यकारों का परिचय एवं उनकी रचनाओं जैसे कहानी साहित्य, उपन्यास साहित्य, बाल साहित्य, नाटक साहित्य, एकांकी साहित्य, निबंध साहित्य, आलोचना साहित्य, अनुवाद साहित्य, यात्रा वृतांत एवं डायरी साहित्य आदि पर शोध परख अध्ययन प्रस्तुत किया। सेक्टर-9 मानसरोवर, जयपुर निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर रामस्वरूप देव जी की पुत्रवधु एवं डॉ.सुरेश देव की धर्मपत्नी संगीता मेहरा को पूर्व में भी एमए राजस्थानी विषय में 2019 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा गोल्ड मैडल अवार्ड किया जा चुका है एवं डॉ.संगीता ने जुलाई 2018 में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा यूजीसी नेट जेआरफ में भी सफल होकर अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!